Thursday, 25 June 2020

SUSHANT SINGH was studied in Patna and Delhi, see 15 photos of those days

पटना और दिल्ली में हुई थी SUSHANT SINGH की पढ़ाई, देखिए उन दिनों की 15 तस्वीरें


बॉलीवुड का जगमगाता चेहरा सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहें। एक्टर ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी लगाकार खुदकुशी की थी । एक्टर की मौत के 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन
हर कोई अभी भी इसी सदमे में है। उनकी की मौत के बाद उनके फैंस, उनके दोस्त और परिवार को इस गम से ऊभर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है । सुशांत बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार पटना में ही रहता है । 

सुशांत का बचपन बिहार में ही बिता है उन्होंने पटना के मशहूर सेंट केरेंस हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने इसी स्कूल से 2001 में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी । बाद में वे दिल्ली शिफ्ट हो गए और आगे की पढ़ाई उन्होंने नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से पूरी की थी । 
12वीं के बाद एक्टर इंजीनियरिंग लाइन में गए । उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया ।

सुशांत अपनी पढाई के साथ-साथ बच्चों ट्यूशन भी पढ़ाते थे जिससे वो अपना सपना पूरा कर सके। एक्टर का सपना था कि वो खुद के पैसों की बाइक खरीदे। सुशांत ने अपना ये सपना पूरा भी किया। उन्होंने साल 2006 में ट्यूशन पढ़ाकर अपने लिए पहली बाइक खरीदी थी।

बता दें कि सुशांत दिल्ली में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तब वह Shiamak Davar की डांस मंडली में शामिल हुए थे, जिसके बाद उऩ्हे ऐश्वर्या राय के साथ डांस करने का मौका मिल रहा है। इस बात से सुशांत के कॉलेज में लोग उनका सम्मान भी करने लगे थे।  
सुशांत ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'धूम 2' के गाने में एक बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो टीवी पर आने वाले कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा भी रहे। एक बैकग्राउंड डांसर से शुरू हुआ सुशांत का सफर बड़े पर्दे पर मुख्य हीरो तक पहुंचा। वहीं साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स टीम ने उन्हें किस देश में है मेरा दिल के लिए चुना और फिर सुशांत का नया सफर शुरू हुआ। इसके बाद वे पवित्र रिश्ता सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल ने उन्हें ऐसी शोहरत दिलाई कि आज भी उनका वो किरदार लोगों को याद है।



आपको बता दें सुशांत सुसाइड मामले में अब तक 23 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिसमे उनके नौकर, परिजन और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ-साथ कई करीबि लोग शामिल है । बता दें कि सुशांत मामले पर तीन स्पेशल टीम्स बनाई गई हैं । वहीं इन दो लोगों से पुलिस की इन्हीं टीम्स में से एक पूछताछ करेगी ।

सुशांत केस में एक टीम उनके बिजनेस कॉन्टैक्ट से लेकर निजी रिश्तों तक हर पहलू की छानबीन कर रही है । पुलिस की तीसरी टीम सुशांत के डॉक्टर, दोस्तों, फैमिली मेंबर्स से पूछताछ में लगाई गई है ।

No comments:

Post a Comment