Friday, 26 June 2020

SHEFALI JARIWALA will soon be seen in a music video with MIKA

जल्द MIKA संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी SHEFALI JARIWALA, सामने आया ये वीडियो



बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इस चर्चा की वहज है उनका नया वीडियो। शेफाली जरीवाला और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। 

सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों सेलेब्स ने इस बात का हिंट दिया है। दरअसल, सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के साथ अपने इस म्यूजिक वीडियो की एक झलक भी शेयर की है। वहीं, शेफाली जरीवाला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीका सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। मीका सिंह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'तुम्हारे लिए डियर शेफाली जरीवाला... बैठो न दूर हमसे, देखो खफा न हो, बैठो न दूर हमसे, देखो खफा न हो, किस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो, किस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो, मेरी क्या खता है, होता है ये भी...' शेफाली जरीवाला और मीका के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। 


शेफाली जरीवाला ने मीका के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर कर कह सालों से हमारी दोस्ती और अब तक के सबसे अच्छे लोगों में से एक... लंबे समय के बाद फिर से मिलना अच्छा था। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले मीका सिंह ने एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ 'क्वॉरंटीन लव' गाना रिलीज किया था और उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया।

No comments:

Post a Comment