Thursday, 25 June 2020

SUSHANT SINGH RAJPUT की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ! इस दिन है मूवी का वर्ल्ड प्रीमियर l

SUSHANT SINGH RAJPUT की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ! इस दिन है मूवी का वर्ल्ड प्रीमियर l


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन हर दिन सुशांत को उनके फैंस याद कर रहे हैं। 14 जून को बांद्रा स्थित सुशांत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली थी।सोशल मीडिया पर सुशांत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठ रही है। इसी बीच सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को सिनेमा हॉल में रिलीज करने की लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन अब ये भी फिल्म हॉट स्टार डिज्नी पर आएगी।  दुख की खबर यह है कि फिल्म की रिलीज के लिए थिएटर खुलने का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि फिल्म को ऑनलाइन ही रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है। 
पिछले लंबे समय से सुशांत की आखिरी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने की मांग उठ रही थी। लगातार सोशल मीडिया पर फैंस मांग उठा रहे थे कि आखिरी बार वह सुशांत को बड़े पर्दे पर ही देखना चाहते हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म को उनके फैंस ब्लॉकबस्टर(Block buster) बनाने का वादा भी कर रहे थे, लेकिन फैंस के अरमानों पर पानी फेरते हुए मेकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने का मन बनाया है।

फिल्म हॉटस्टार डिज्नी(Hotstar Disney) पर 24 जुलाई को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज होनी थी। इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले ही पूरी हो गई थी और फिल्म का प्रमोशन(Promotion) शुरू किया जाना था लेकिन तभी अचानक लॉक डाउन का ऐलान हो गया। फिल्म की रिलीज भी लॉक डाउन(Lock down) की भेंट चढ गई थी।फिल्म के मेकर्स ने फैसला किया है कि सुशांत की आखिरी फिल्म को ऑनलाइन(Online) ही रिलीज किया जाएगा क्योंकि देश भर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि थियेटर्स(Theatres) अभी जल्द नहीं खुलने वाले और अगर खुलते भी हैं तो फिर ऑडियंस(Audience) को थिएटर में खींच कर लाना मुश्किल होगा।
आपको यह भी बता दे दिल बेचारा सभी के लिए फ्री होगी। डिजनी हॉटस्टार के सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों ही इस फिल्म को देख सकेंगे। दिल बेचारा एक रोमांटिक ड्रामा(Romantic Drama) फिल्म होगी। तो तैयार हो जाइए 24 जुलाई को सुशांत की आखिरी फिल्म देखने के लिए।

No comments:

Post a Comment