Thursday, 25 June 2020

SUSHANT SINGH RAJPOOT के केस में बांद्रा पुलिस ने CA संजय श्रीधर से की पूछताछ

SUSHANT SINGH RAJPOOT के  केस में बांद्रा पुलिस ने CA संजय श्रीधर से की पूछताछ 




सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले को लेकर मुंबई पुलिस दिन-रात जांच में जुटी हुई है। बुधवार शाम आई सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह
फासी के फंदे से दम घुटना ही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला है, किसी साजिश का नहीं। सुशांत शरीर पर किसी भी स्ट्रगलिंग मार्क(Struggling marks) ना होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी सुशांत की विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बीच बांद्रा पुलिस ने सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट(Charted Accountant) संजय श्रीधर से भी पूछताछ की है ताकि सुशांत के फाइनेनशियल रिकॉर्ड(Financial records) को खंगाला जा सके।

बुधवार को सुशांत के सीए के स्टेटमेंट(Statement) रिकॉर्ड कराए गए हैं। बांद्रा पुलिस ने संजय श्रीधर(Sanjay Shridhar) से सुशांत केस को लेकर पूछताछ की। अब तक पुलिस इस मामले में 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, उनकी दोस्त रिया चक्रबर्ती, रोहिणी अय्यर समेत सुशांत के परिवार और दोस्त शामिल हैं। इन्हीं के आधार पर सुशांत की आत्महत्या मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आपको बता दें मुंबई पुलिस टि्वटर(Twitter) को भी नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। दरअसल सुशांत की मौत के बाद खबरें आई कि सुशांत की आत्महत्या से कुछ देर पहले कुछ ट्वीट किए गए थे जिनको बाद में डिलीट कर दिया गया था। सुशांत के इन्हीं ट्वीट को लेकर ट्विटर से पूछताछ की जाएगी और इसी के साथ सुशांत का ट्विटर अकाउंट(Twitter account) भी खंगाला जाएगा।

आपको बता दें सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट छोडकर नहीं गए हैं। लिहाजा उनकी आत्महत्या पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और इसे प्री प्लान मर्डर  बता रहे हैं।

No comments:

Post a Comment