Friday, 26 June 2020

In Patna, the Karni army named an area SUSHANT SINGH RAJPUT CHOWK

पटना में करणी सेना ने एक इलाके का नाम SUSHANT SINGH RAJPUT चौक रखा




बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से अभी तक लोग उबर नहीं पाए हैं। उनके फैंस उन्हें बार-बार याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं अब उनकी याद में बिहार की राजधानी पटना (Patna) के एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है। यह चौक राजीव नगर में इलाके में है ।

राजीव नगर में ही दिवंगत एक्टर(Shushant Singh Rajput) का घर है । राजीव नगर के इस चौक पर सुशांत सिंह राजपूत चौक का एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। हालांकि यह बोर्ड नगर निगम की तरफ से ऑफिशियल तौर पर नहीं लगाया गया है, बल्कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इसे लगाया है । इस चौक के नामकरण में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष खुद पहुंचे थे।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैन्स और बिहारवासी अलग-अलग तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं । राजीव नगर के रोड नंबर-6 में ही उनका मकान है, जहां अभी भी लोगों का आना-जाना जारी है । लोग सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना और हौसला दे रहे हैं । 

वहीं किसी ने इस परे मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की, तो किसी ने उनकी मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कुछ उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग की है ।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने पहली बार मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए उनके पिता ने बेटे की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढ़ेर बातें मीडिया को बताई है।

KARAN JOHAR offered resignation from the board of MAMI Film Festival and upset over trolling

ट्रोलिंग से परेशान होकर MAMI फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड से KARAN JOHAR ने इस्तीफे की पेशकश की



सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले के बाद से बॉलीवुड में बवाल मचा हुआ है। तमाम सितारों पर फेवरेटिज्म समेत कई तरह के आरोप लग रहे हैं। लिहाजा सोशल मीडिया पर यह सितारे काफी आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसी से परेशान होकर इन सितारों ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर अपना कमेंट सेक्शन भी लॉक कर दिया है। इन्हीं में धर्मा के बॉस और फेमस फिल्ममेकर करण जौहर(Karan Johar) भी शामिल हैं। 

करण के शो के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए और जबरदस्त विरोध देखा गया। ऐसे में हर तरफ से क्रिटिसिज्म(Criticism) झेल रहे करन जौहर ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। करण ने MAMI यानी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। MAMI बोर्ड के पैनल में विक्रमादित्य मोटवानी श, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कबीर खान और जोया अख्तर हैं।

करण के इस कदम को उठाने से पहले बोर्ड की चेयरपर्सन दीपिका पादुकोण(Deepika Padkuone) ने उन्हें खूब समझाया था और कन्विंस करने की कोशिश की थी कि वो ये सब ना करें लेकिन करण सुनने को तैयार नहीं हुए।उन्होंने इस पद से हटने का फैसला ले लिया है। खबर है करण इस बात से दुखी है कि सोशल मीडिया पर उनकी इतनी ट्रोलिंग(Trolling) हुई लेकिन इंडस्ट्री का कोई भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। करण को किसी ने भी सपोर्ट नहीं किया।

सोशल मीडिया पर भी करना बहुत ज्यादा लिमिटेड(Limited) हो गए हैं।अगर आपने गौर किया हो तो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कारण इन दिनों काफी कम पोस्ट कर रहे हैं। अक्सर करण अपने बच्चों और मां के साथ फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया(Social media) पर शेयर किया करते थे लेकिन अब करण ने सब कुछ बंद किया हुआ है। 14 जून के बाद से उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।

SHEFALI JARIWALA will soon be seen in a music video with MIKA

जल्द MIKA संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी SHEFALI JARIWALA, सामने आया ये वीडियो



बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इस चर्चा की वहज है उनका नया वीडियो। शेफाली जरीवाला और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। 

सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों सेलेब्स ने इस बात का हिंट दिया है। दरअसल, सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के साथ अपने इस म्यूजिक वीडियो की एक झलक भी शेयर की है। वहीं, शेफाली जरीवाला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीका सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। मीका सिंह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'तुम्हारे लिए डियर शेफाली जरीवाला... बैठो न दूर हमसे, देखो खफा न हो, बैठो न दूर हमसे, देखो खफा न हो, किस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो, किस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो, मेरी क्या खता है, होता है ये भी...' शेफाली जरीवाला और मीका के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। 


शेफाली जरीवाला ने मीका के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर कर कह सालों से हमारी दोस्ती और अब तक के सबसे अच्छे लोगों में से एक... लंबे समय के बाद फिर से मिलना अच्छा था। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले मीका सिंह ने एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ 'क्वॉरंटीन लव' गाना रिलीज किया था और उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया।

Thursday, 25 June 2020

SUSHANT SINGH was studied in Patna and Delhi, see 15 photos of those days

पटना और दिल्ली में हुई थी SUSHANT SINGH की पढ़ाई, देखिए उन दिनों की 15 तस्वीरें


बॉलीवुड का जगमगाता चेहरा सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहें। एक्टर ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी लगाकार खुदकुशी की थी । एक्टर की मौत के 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन

SHAHRUKH के बॉलीवुड में 28 साल पूरे, आज ही के दिन रिलीज हुई थी पहली फिल्म

SHAHRUKH के बॉलीवुड में 28 साल पूरे, आज ही के दिन रिलीज हुई थी पहली फिल्म


बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में 28 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख अपनी बेहतरीन फिल्मों से लाखों-करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।  शाहरुख खान ने साल 1992 में आई फिल्म

SUSHANT SINGH RAJPUT की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ! इस दिन है मूवी का वर्ल्ड प्रीमियर l

SUSHANT SINGH RAJPUT की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ! इस दिन है मूवी का वर्ल्ड प्रीमियर l


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन हर दिन सुशांत को उनके फैंस याद कर रहे हैं। 14 जून को बांद्रा स्थित सुशांत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या

SUSHANT SINGH RAJPOOT के केस में बांद्रा पुलिस ने CA संजय श्रीधर से की पूछताछ

SUSHANT SINGH RAJPOOT के  केस में बांद्रा पुलिस ने CA संजय श्रीधर से की पूछताछ 




सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले को लेकर मुंबई पुलिस दिन-रात जांच में जुटी हुई है। बुधवार शाम आई सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह